{"_id":"68278cc385c1d7184a0b8045","slug":"aasiya-siddiqui-is-known-for-innovation-in-teaching-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-149624-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिक्षण में नवाचार के लिए जानी जाती हैं आसिया सिद्दीकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिक्षण में नवाचार के लिए जानी जाती हैं आसिया सिद्दीकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय मनोहरपुर कंपोजिट की सहायक अध्यापिका आसिया सिद्दीकी शिक्षण में नवाचार के लिए जानी जाती हैं। दीक्षा एप पर भी उनकी आवाज में आठ कहानियां उपलब्ध हैं। उनकी शिक्षण विधा के कौशल को लेकर उन्हें वर्ष 2019 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
मूलत: सहारनपुर की रहने वाली आसिया सिद्दीकी ने दिसंबर 2014 में इस विद्यालय में तैनाती पाई थी। बच्चों को वह नए नए रोचक तरीकों से शिक्षण कराती हैं। शिक्षण में नवाचार के लिए उन्हें विभिन्न स्तर पर कई प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। राज्य स्तर पर उन्हें शैक्षिक फिल्म निर्माण पुरस्कार, वर्ष 2019 में उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, मेरा विद्यालय मेरी पहचान पुरस्कार मिल चुके हैं। वह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी अपने विद्यार्थियों को तैयार करती हैं। मेरी उड़ान प्रतियोगिता में कक्षा आठ के छात्र शिवा किरण का चयन हो चुका है।
नेशनल मीन्स कम मेरिट स्काॅलरशिप परीक्षा वर्ष 2022-23 में दो छात्राओं तथा वर्ष 2023-24 में एक छात्रा का चयन हुआ था। गत वर्ष ही विद्या ज्ञान में भी एक छात्रा का चयन हुआ था। नगर निगम द्वारा आयोजित कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में उनके विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार मिल चुका है।
विज्ञापन
नामांकन संख्या भी उनके विद्यालय में 245 से बढ़कर 430 हो गई है। आसिया सिद्दीकी कहती हैं कि उनके पढ़ाए बच्चे जब उपलब्धियां प्राप्त करते हैं तो उन्हें आत्मसंतोष प्राप्त होता है।