फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Aas Mohammad Mr and Akanksha were elected Miss Farewell

आस मोहम्मद मिस्टर व आकांक्षा मिस फेयरवेल चुने गए

Sat, 03 Sep 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Aas Mohammad Mr and Akanksha were elected Miss Farewell
मदर टेरेसा पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग कॉलेज के फेयरवेल कार्यक्रम में मौजूद छात्र- छात्राएं। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मदर टेरेसा पैरा मेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज सहारनपुर के विद्यार्थियों का विदाई समारोह दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में हुआ। आस मोहम्मद मिस्टर और आकांक्षा मिस फेयरवेल चुने गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एएसपी प्रीति यादव, सुरेंद्र चौहान, संस्था अध्यक्ष एसएस राणा, प्रतिमा राणा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि एएसपी आईपीएस प्रीति यादव ने कहा कि जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए। किसी भी कार्य को करने के लिए निरंतर मेहनत और प्रयास करते रहना चाहिए। कभी भी निराश न हो और सदैव एक लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण दृढ़ता के साथ जुट जाए। एसएस राणा ने कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ उच्च शिक्षा हासिल करने पर बल दिया। उन्होंने अंतिम वर्ष के छात्रों को गुरुमंत्र दिया कि जीवन में यदि सफल होना चाहते हो तो अनुशासन में रहना अत्यन्त आवश्यक है। मिस्टर व मिस फेयरवेल प्रतियोगिता में आस मोहम्मद मिस्टर व आकांक्षा मिस फेयरवेल चुनी गई। डॉ सौम्या, दीक्षा यादव, इशिता, मारिया, हिमांशु, आरती, रूचिका, रूबी, मीनल, पूनम, भूषण, डॉ. सौरभ चड्ढा, डॉ. सागर वालिया आदि मौजूद रहे।

मदर टेरेसा पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग कॉलेज के फेयरवेल कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्र?

मदर टेरेसा पैरामेडिकल एण्ड नर्सिंग कॉलेज के फेयरवेल कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्र?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed