फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A youth studying abroad in hotel management dies due to drowning

विदेश में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे युवक की डूबने से मौत

Tue, 23 Jun 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
A youth studying abroad in hotel management dies due to drowning
विनीत रोहिला का फाइल फोटो - फोटो : SAHARANPUR
विदेश में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

सरसावा (सहारनपुर)। यूरोपियन देश लातविया की राजधानी रीगा में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने गए सरसावा निवासी युवक की तैराकी के दौरान झील में डूबने से मौत हो गई। रविवार देर शाम युवक के दोस्तों ने परिजनों को वीडियो कॉलिंग कर घटना की जानकारी दी, तो घर में कोहराम मच गया।
सरसावा की शास्त्री विहार कॉलोनी में रहने वाले बीएसएफ से सेवानिवृत्त अरविंद रोहिला का पुत्र विनीत रोहिला (26) लातविया में पढ़ाई कर रहा था। विनीत के भाई विपिन ने बताया कि रविवार शाम सात बजे उसके भाई के दो पुरुष व एक महिला मित्र ने वीडियो कॉल की। उन्होंने बताया कि रीगा के समयानुसार शाम चार बजे करीब वे चारों एक झील में नहाने के लिए गए थे। इस दौरान जब विनीत झील में जाने के बाद करीब एक घंटे तक बाहर नहीं निकला तो उन्होंने पुलिस को खबर दी। रीगा पुलिस मौके पर आई और गोताखोरों के माध्यम से खोजबीन शुरू की। कुछ समय बाद विनीत का शव झील से निकाला गया। विनीत के दोस्तों ने वीडियो कॉलिंग से ही परिजनों को शव दिखाया। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। विपिन ने बताया कि विनीत का शव नीला प्रतीत हो रहा था, जैसे उसे किसी जहरीले जानवर ने झील में तैराकी के दौरान काटा हो। जिस कारण वह अपनी सुध बुध खोकर डूब गया हो। विपिन ने बताया कि उसका भाई बहुत अच्छा तैराक था। विनीत के ताऊ सेवानिवृत्त अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि वो रीगा की निकटवर्ती एंबेसी स्वीडन और भारतीय एंबेसी से संपर्क कर विनीत के शव को भारत लाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

अगले माह पढ़ाई पूरी होने पर घर आने वाला था
विपिन ने बताया कि विनीत रीगा की आईएसएमए यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के लिए अगस्त 2018 में गया था। इसी साल फरवरी में विनीत घर आया था और 28 फरवरी को ही लौटा था। विनीत की पढ़ाई पूरी होने वाली थी और अगले महीने ही उसे आना था। घटना से करीब 2 घंटे पहले भी उसने अपने भाई से फोन पर बात की थी। उसने बताया था कि आज संडे होने के कारण कहीं घूमने जा रहे हैं, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसकी अपने भाई से यह अंतिम बार बात हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed