{"_id":"637764e36905fa2b8013473e","slug":"a-youth-has-died-in-road-accident-on-delhi-yamnotri-highway-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: दर्दनाक हादसे में कारपेंटर की मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: दर्दनाक हादसे में कारपेंटर की मौत, दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 18 Nov 2022 04:26 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 04:26 PM IST
सार
Saharanpur Accident News : दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में कारपेंटर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसे के बारे में जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर जनपद के बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर कलसिया के पास बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कारपेंटर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे पुलिस ने बेहट सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार की दोपहर में करीब सवा दो बजे हुआ। सहारनपुर के खाताखेड़ी निवासी रब्बानी (40) पुत्र अमीर हसन कारपेंटर का काम करता था। उसके पास उसके मोहल्ले का ही शमीम (32) काम सीख रहा है। शुक्रवार को दोनों किसी काम से बेहट आए थे। दोपहर में लौटते समय उनकी बाइक कलसिया में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
वहीं हादसे में रब्बानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि शमीम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शमीम को सीएचसी बेहट पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते शमीम को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Shamli: अचानक गड्ढे में पलटी मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, रोड पर मची चीख-पुकार, एक ने मौके पर तोड़ा दम
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों को हादसे की खबर दे दी गई है। उनके मौके पर पहुंचने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
यह भी पढ़ें: UP: हैरान कर देगी ये रिपोर्ट, महज 17 दिन में काटे हजारों चालान, पुलिस ने वसूला एक करोड़ का जुर्माना