फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young woman's mobile phone was snatched in front of the Divisional Commissioner's residence; three accused arrested.

Saharanpur News: मंडलायुक्त आवास के सामने युवती से मोबाइल छीना, तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 30 Jan 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
A young woman's mobile phone was snatched in front of the Divisional Commissioner's residence; three accused arrested.
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मंडलायुक्त आवास के सामने एक युवती से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। इनके पास से मोबाइल भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

बेहट रोड पर मित्तर नसरी निवासी अशिता ने बताया कि बुधवार को वह बेहट अड्डे से मंडलायुक्त कार्यालय की ओर जा रही थी। मंडलायुक्त आवास के सामने पहुंचने पर अज्ञात व्यक्तियों ने मोबाइल छीन लिया। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की। बृहस्पतिवार को विनोद विहार के पास खाली मैदान से आरोपी बंटी, गुरदेश और टीनू उर्फ सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बंटी पर तीन और गुरदेश पर छह प्राथमिकी दर्ज हैं। इनके पास से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

------

कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। थाना फतेहपुर के गांव दतौली मुगल निवासी मुर्तजा ने बताया कि भाई नफीस गांव शेखपुरा कदीम में जेसीबी मशीन चलाने का काम करता है। बुधवार को वह बाइक से गांव लौट रहा था। शेखपुरा से इंदिरा कॉलोनी जाने वाली सड़क पर इंदिरा कॉलोनी की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि नफीस घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

विवाहिता ने ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिवेंद्र विहार कॉलोनी निवासी सुषमा ने तहरीर देकर बताया कि शादी दो अक्तूबर को हुई थी। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक न मिलने पर परेशान करने लगे थे। गाली-गलौज, मारपीट और झगड़ा करते थे। अब ससुराल पक्ष की ओर से धमकी दी जा रही है कि यदि वह बिना बाइक के ससुराल आई तो उसे और उसके परिवार को झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा। पुलिस ने गौतम सिंह, श्यामो, बीनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed