{"_id":"61268c1c8ebc3e494b23bf35","slug":"a-young-man-who-went-to-intervene-in-a-quarrel-was-killed-by-hitting-a-rod-saharanpur-news-mrt553333612","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में बीच-बचाव कराने गए युवक की रॉड मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में बीच-बचाव कराने गए युवक की रॉड मारकर हत्या
विज्ञापन
मवीकला में युवक की हत्या के बाद मौके पर जांच करते एसपी सिटी राजेश कुमार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। शहर से सटे गांव मवीकलां में चचेरे भाइयों के परिवार में हुए झगड़े में बीच-बचाव कराने गए युवक की हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर लोहे की रॉड से प्रहार किया गया। मृतक युवक भी आरोपियों का रिश्ते में भाई लगता था। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है, एक को हिरासत में ले लिया गया है। एसपी सिटी और सीओ ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित गांव मवी कलां निवासी जगपाल, सूरजपाल चचेरे भाई हैं। मंगलवार देर रात बच्चों के विवाद को लेकर जगपाल और सूरजपाल के पुत्रों के बीच मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। सूरजपाल और जगपाल के तीसरे भाई सोमपाल का पुत्र संदीप (30) बीच बचाव कराने चला गया। इसी दौरान लोहे की रॉड उसके सिर में मार दी गई। अस्पताल ले जाने पर संदीप की मौत हो गई। संदीप कोर्ट में एक वकील के यहां मुंशी था। पता लगने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई।
बुधवार की सुबह एसपी सिटी राजेश कुमार और सीओ द्वितीय दुुर्गा प्रसाद तिवारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की है। एसपी सिटी ने बताया कि संदीप के भाई अर्जुन की तहरीर पर चचेरे भाई सुमित, अमित, सचिन व नितिन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने सिर में लोहे की रॉड मारकर संदीप की हत्या की है। इनमें एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में प्रयुक्त लाठी-डंडे और रॉड भी बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
नशे में होने की रही चर्चा
संदीप की हत्या उसके चचेरे भाइयों ने की है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि झगड़े के दौरान आरोपियों ने शराब पी रखी थी। सीओ द्वितीय दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि आरोपियों के नशे में होने की चर्चा रही। पुलिस को भी ऐसी जानकारी मिली है, जांच की जा रही है।
दो दिन पूर्व हर्षोल्लास से मनाया था रक्षाबंधन पर्व
मृतक संदीप की कुछ समय पूर्व शादी हुई थी, लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं था। मृतक के दो भाई है। चचेरी बहनों के साथ संदीप ने दो दिन पूर्व रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास से मनाया था, जिसके फोटो भी सोशल मीडिया पर संदीप ने डाले थे।