{"_id":"6903b44f88582bc8b9067b57","slug":"a-young-man-who-played-the-role-of-a-woman-in-plays-committed-suicide-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-161929-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवक ने की आत्महत्या, नाटकों में करता था महिला का रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवक ने की आत्महत्या, नाटकों में करता था महिला का रोल
Fri, 31 Oct 2025 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 31 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र की वेद कॉलोनी में भानव ठाकुर (20) ने फंदे पर लटककर जान दे दी। वह नाटकों में महिला का रोल करने का काम करता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हालांकि, अभी फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भानव ठाकुर नाटकों में महिला का रोल करता था। अक्सर वह कार्यक्रमों में जाता रहता था। बुधवार रात घर पर ही था। परिवार के अन्य सदस्य नीचे वाले कमरे में थे। इसी दौरान भानव ने मकान के ऊपर वाले कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पता लगते ही कॉलोनी के लोग इकट्ठा हो गए।
थाना सदर बाजार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि भानव परिवार में अकेला था। उसकी तीन बहने हैं। उनमें से एक की शादी हो गई है। परिवार में कोई झगड़ा या फिर कोई विवाद नहीं था। युवक के फांसी लगाने का कारण पुलिस तलाश रही है।