{"_id":"67d9c517311b47c21c0f26dc","slug":"a-young-man-was-publicly-murdered-threats-were-received-during-the-day-and-he-was-killed-at-night-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-145004-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: युवक का एलानिया कत्ल, दिन में मिली धमकी, रात में हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: युवक का एलानिया कत्ल, दिन में मिली धमकी, रात में हत्या
Wed, 19 Mar 2025 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
बेहट में सतीश की हत्या के बाद जांच करती पुलिस और मौके पर जुटी भीड़। संवाद
- फोटो : संवाद
बेहट(सहारनपुर)। कस्बे के मोहल्ला माजरी निवासी सतीश (35) की सिर व चेहरे पर ईंटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के भाई नीरज ने मोहल्ले के दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने दिन में ही धमकी दी थी कि रात में हत्या कर देंगे। हत्याकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है।
सतीश पुत्र ओमप्रकाश पहले पंजाब के फिरोजपुर में आरा मशीन पर काम करते थे, जहां से वह कुछ दिन पहले वापस आए थे। अब वह गांव ताजपुरा में एक आरा मशीन पर काम कर रहे थे। सोमवार रात मोहल्ले में शादी थी, जिसमें डीजे बज रहा था। नीरज ने बताया कि सतीश रात में 12 बजे डीजे पर जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद घर नहीं आया। सुबह जब वह तलाश करने के लिए निकले तो मोहल्ले से सटी सरस्वती विहार कॉलोनी के एक खाली प्लाॅट में शव मिला। सिर व चेहरे पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर उसे बुरी तरह क्षत-विक्षत किया गया था। सूचना मिलने पर सीओ मुनीश चंद्र व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे।
मृतक के भाई नीरज ने मोहल्ले के ही कर्ण पुत्र पप्पू व राहुल पुत्र नरेश पर सतीश की हत्या करने का केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि आरोपियों का उसके भाई से उसकी भाभी को लेकर सोमवार को दिन में झगड़ा हुआ था। आरोपी कर्ण ने उसे धमकी दी थी कि वह उसे आज मार देगा। आरोप है कि एक आरोपी का मृतक की पत्नी से मेलजोल है, जिसके चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया। मृतक के परिवार में अन्य सदस्यों के साथ ही पत्नी मनीषा तथा पांच वर्षीय बेटा सूर्यांश है।
विज्ञापन
100 मीटर तक घसीटा गया शव
जांच पड़ताल की तो काॅलोनी में खाली पड़े मकान के बरामदे में खून बिखरा हुआ था और यहां से शव को घसीट कर ले जाने के निशान थे। जिस खाली प्लाट में शव पड़ा था, वहां पर भी खून व मांस के लोथड़े पड़े हुए थे। कुछ ईंटें भी मांस व खून से सनी पड़ी थीं, जिससे यही माना जा रहा था कि हत्यारों ने यहां भी सतीश पर ईंटों से वार किए। घटनास्थल पर शराब के पाउच भी पड़े मिले।
-- -- -- -- --
पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए दो टीमों का गठन भी कर दिया है। इस घटना में जो भी आरोपी शामिल हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सागर जैन, एसपी देहात