{"_id":"67d5ce37a86cc67d1806d484","slug":"a-young-man-was-murdered-by-slitting-his-throat-with-a-sword-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-144752-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तलवार से गला रेतकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तलवार से गला रेतकर युवक की हत्या
Sun, 16 Mar 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना। दुल्हैंडी के दिन बड़गांव में युवक की तलवार से गला रेतकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक जांच में आया है कि मृतक का छोटा भाई पिछले साल गांव में रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था, जिसके चलते रिश्ते में लड़की के भाई ने साथियों के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बड़गांव निवासी अर्जुन (22) पुत्र बबलू के दोस्त राजन और पाल्लू नल्हेड़ा गांव से शुक्रवार को दुल्हैंडी पर खेलने के लिए उसके पास आए थे। शाम करीब चार बजे अर्जुन अपने दोस्तों को बाइक पर बैठाकर गुमटी बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए जा रहा था। रास्ते में राजकीय इंटर के कॉलेज के पास गांव का ही बादल पुत्र नीरज अपने साथियों के साथ घात लगाकर बैठा था। उन्होंने अर्जुन तथा उसके दोस्तों की बाइक को रोककर मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान बादल ने अर्जुन पर तलवार से हमला कर दिया।
उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। तलवार से उसकी गर्दन रेत दी।
अर्जुन मौके पर ही गिर गया। उसका दोस्त राजन भी तलवार के हमले से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान राहगीर मौके पर पहुंच गए तथा शोर मचा दिया। पता चलने पर परिजन पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां पर उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई।
सीओ सदर मनोज कुमार ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी बादल, सुमित और संगम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम ने आरोपी बादल को खेतों से हत्या में प्रयोग की गई तलवार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। अर्जुन का छोटा भाई सौरभ मई 2024 में गांव में ही रहने वाली बादल के परिवार की एक लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया था। इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी।
पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया था और सौरभ को भी जेल भेज दिया गया था। कुछ दिन पहले ही सौरभ जेल से छूटकर आया था। घटना के समय वह घर पर नहीं था। मजदूरी करने बाहर गया हुआ था। इसी रंजिश के चलते हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।