UP: छोटे भाई-बहन को कमरे में बंद कर नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी, बेटी की आपबीती सुन उड़े परिजनों के होश
Saharanpur News : पड़ोसी युवक ने छोटे भाई-बहन को कमरे में बंद कर नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
विस्तार
सहारनपुर जनपद में नकुड़ क्षेत्र में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व परिजनों की अनुपस्थिति में छोटे भाई-बहन को कमरे में बंद कर नौ साल की बच्ची के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया।
परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चला गया। बच्ची को पेट दर्द की शिकायत होने पर मामला खुला तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
बताया गया कि घटना विगत 17 फरवरी को नकुड़ क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। परिजनों को पता तब लगा जब मंगलवार को बच्ची ने परिजनों से पेट में दर्द होने की बात कही। मां ने बच्ची से पूछा तो घटना का पता चला। पीड़ित बच्ची की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह पति के साथ मजदूरी करती है। पिछले 17 फरवरी के दिन भी वह मजदूरी करने के लिए गए थे। उनकी गैरमौजूदगी में घर के सामने के पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उनकी चार वर्षीय बेटी और छह वर्षीय बेटे को एक कमरे में बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: आज शादी के बंधन में बंधेंगी अंतर्राष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान, देखें हल्दी-मेहंदी की तस्वीरें
इसके बाद उनकी नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात की। बच्ची को दुष्कर्म की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने व जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया।घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित बच्ची ने मंगलवार शाम अपनी मां से पेट दर्द होने की शिकायत की। इसके बाद बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
यह भी पढ़ें: Meerut: मेरी नहीं तो किसी की न होगी साक्षी, प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को दी खौफनाक मौत, सामने आई वजह
उधर, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।