फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man has died in road accident during return to house from duty and atmosphere of sorrow in family

बुझ गया घर का चिराग: हादसे में युवक की मौत, ड्यूटी से लौट रहा था घर, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 07 Jul 2023 06:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 07 Jul 2023 06:00 PM IST
सार

बुझ गया घर का चिराग : एक युवक की ड्यूटी से घर लौटते समय हादसे में मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
A young man has died in road accident during return to house from duty and atmosphere of sorrow in family
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में अंबेहटा क्षेत्र के गांव ढायकी निवासी युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर मौके पर ही मौत हो गई। युवक करनाल से ड्यूटी कर बाइक से वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बेहट क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार चिकित्सक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार देर रात विपिन कुमार (32) पुत्र प्रमोद कुमार करनाल से ड्यूटी पूरी करने के बाद रात को गांव लौट रहा था। गंगोह कोतवाली क्षेत्र में गंगोह लखनौती रोड पर गांव चमनपुरा के पास सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में विपिन की बाइक टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विपिन कुमार ने हेलमेट पहना हुआ था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्यार से मर्डर तक की कहानी: तड़पती रही प्रेमिका, नहीं पसीजा प्रेमी का दिल, हत्या के खुलासे पर अफसर भी हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची गंगोह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक अपने पीछे दो बेटियां व एक बेटा छोड़ गया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP: पश्चिमी यूपी में गहरी हो रहीं धर्मांतरण की जड़ें, चर्चित रहे ये केस, अब फिर सामने आया नया मामला

उधर, बेहट क्षेत्र में बृहस्पतिवार की देर रात गांव मीरपुर गंदेवड़ के पास थाना सरसावा क्षेत्र के गांव सौराणा निवासी बाइक सवार डॉ. ओमकार और उनकी पत्नी डॉ. रोजी को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वे उत्तराखंड के विकासनगर में किसी रिश्तेदारी में गए थे। सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस ने घायलों को सीएचसी बेहट में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed