फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man from Dubai admitted to isolation ward

दुबई से आए युवक को आइसोलेशन वार्ड में भरती कराया

Sat, 21 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man from Dubai admitted to isolation ward
दुबई से आए युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। दुबई से शुक्रवार की रात अपनी बहन की शादी में शामिल होने आए युवक की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर उसके स्वास्थ्य की जांच की। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।

गंगोह क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक दुबई की एक कंपनी में काम करता है। 25 मार्च को उसकी बहनों की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए वह शुक्रवार की देर रात अपने गांव पहुंचा। उसने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उसकी जांच की गई थी। शनिवार सुबह दुबई से युवक के आने की जानकारी मिली तो महकमे में हड़कंप मच गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम पुलिस बल को लेकर गांव में पहुंच गई। टीम ने युवक से पूछताछ की तथा पूरी जानकारी ली। जानकारी लेने के बाद टीम युवक को साथ लेकर सीएचसी पहुंच गई, जहां उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक को 14 दिन तक आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। इस बीच यदि कोरोना का कोई लक्षण पाया गया तो उसका सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed