{"_id":"68c1c5fb0e55460eea0344c4","slug":"a-young-man-died-due-to-drowning-while-fishinga-young-man-died-due-to-drowning-while-fishing-in-a-pondn-a-pond-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-158364-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मछली पकड़ रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मछली पकड़ रहे युवक की तालाब में डूबने से मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। थाना क्षेत्र के गांव चुनहैटी गाड़ा में मछली पकड़ने गए ताहिर (31) पुत्र शकूर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बुधवार देर शाम ताहिर गांव के तालाब पर मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान अचानक मछली पकड़ने वाली डोर टूट गई और वह झटके के साथ तालाब में गिर गया। आस पास के लोगों ने उसे देख कर शोर मचाया। कुछ ही देर में ग्रामीण तालाब के पास इक्टठा हो गए। इसके बाद उन्होंने अंदर घुस कर युवक को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि युवक मानसिक रूप से भी कमजोर था।