फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A young man died and another got injured in a collision between a bike and a scooter

Saharanpur News: बाइक और स्कूटी की टक्कर में युवक की मौत, दूसरा घायल

Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
A young man died and another got injured in a collision between a bike and a scooter
पुवांरका। ट्रांसपोर्ट नगर के सामने स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। माहीपुरा निवासी अनस (18) पुत्र दिलनवाज स्कूटी पर सवार होकर सड़क दूधली में अपने मामा इकबाल के घर आया था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह बुधवार रात करीब दस बजे ट्रांसपोर्ट नगर गेट के सामने पहुंचा, तभी सामने से आ रहे बाइक सवार अमन निवासी शांतिनगर की बाइक से स्कूटी की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवा दिया, जहां चिकित्सकों ने अनस को मृत घोषित कर दिया। अनस के स्वजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए तथा अंतिम संस्कार कर दिया। घायल अमन की हालात गंभीर बताई जा रही है। अनस व अमन दोनों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed