{"_id":"67d1d21e89ee84913c052178","slug":"a-woman-died-in-the-accident-and-a-young-man-also-died-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-144666-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हादसे में महिला की मौत युवक ने भी तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हादसे में महिला की मौत युवक ने भी तोड़ा दम
विज्ञापन
सहारनपुर, रामपुर मनिहारान / अंबेहटा / बड़गांव। रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर थाने से कुछ ही दूरी पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने मोहल्ला सराय निवासी बबली (45) पत्नी ओमवीर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर, सात दिन पूर्व हादसे में घायल हुए गांव चापरचिड़ी निवासी मोहित (28) पुत्र जनेश्वर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
रामपुर मनिहारान निवासी बबली बुधवार दोपहर बाद दवाई लेकर अपने घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार ने बाइक सवार के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी है।
दूसरी घटना में सात दिन पूर्व बाइक से घर लौट रहा मोहित अंबेहटा में बाईपास के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था।
मोहित का मुलाना अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां उसकी बुधवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम मोहित का शव गांव पहुंचा तो माहौल गमगीन हो गया। मोहित की दो छोटी बेटियां हैं।
विज्ञापन
थाना नकुड़ के गांव ककराला निवासी साक्षी पुत्री सतीश जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 की छात्रा है। होली पर विद्यालय में छुट्टी होने वह अपने चाचा जितेंद्र पुत्र मोतीराम के साथ कार से अपने घर लौट रही थी। बड़गांव -रामपुर मनिहारन मार्ग पर गांव सिरसली के पास अचानक सड़क पर आए एक कुत्ते को बचाते समय कार अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराकर पलट गई। ग्रामीणों ने दोनों कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को सीधी कराने के बाद उन्हें गंतव्य को रवाना किया।