फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A villager shot into a house in Umahi Kalan

उमाही कलां में घर में घुसकर ग्रामीण को मारी गोली

Thu, 01 Oct 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
A villager shot into a house in Umahi Kalan
उमाही कलां में घर में घुसकर ग्रामीण को मारी गोली
विज्ञापन

- हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान(सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के गांव उमाही कलां में बुधवार रात करीब आठ बजे कुछ हमलावरों ने एक ग्रामीण राज सिंह (45) को घर में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें पांच गोली लगने से राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में ग्रामीणों के सूचित करने पर पुलिस पहुंची। तब तक हमलावर फरार हो गए। ग्रामीण को जिला अस्पताल लाया गया। यहां हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना का कारण दोनों पक्षों की रंजिश मानी जा रही है।

थाना पुलिस की पूछताछ में कुछ ग्रामीणों ने बताया कि कुछ हमलावर बुधवार रात राज सिंह के घर पर ही पहुंचे थे। इसके बाद उनकी ओर से फायरिंग की गई और राज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव में फायरिंग के कारण आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि घटना से पहले राज सिंह की कुछ लोगों के साथ कहासुनी हो गई थी। इस विवाद के बाद ही उस पर यह हमला किया गया। हमलावरों में तीन लोग तो परिचित ही बताए जा रहे हैं। इस बारे में पूछने पर क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि घटना के बारे में जानकारी मिली है। थाना पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। संभावना है कि किसी विवाद या रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। घायल ग्रामीण की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed