{"_id":"600198f18ebc3e32c276dd5e","slug":"a-video-of-a-fight-at-wedding-ceremony-has-gone-viral-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह में तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी समारोह में तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Fri, 15 Jan 2021 07:00 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 15 Jan 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में तमंचा लहराया
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के नागल क्षेत्र में एक शादी समारोह में कुछ लोगों के बीच हुई कहासुनी व मारपीट के दौरान एक युवक द्वारा तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक की वीडियो क्लिप के आधार पर पहचान की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सहेली ने देवर से कराया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, पीड़ित महिला रोते हुए बोली...
विज्ञापन
बता दें कि भाटखेड़ी में किरणपाल की बेटी की शादी थी। सहारनपुर से बारात आई थी, जिसमें बारातियों और गांव के युवकों के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। इस दौरान एक युवक ने तमंचा लहराकर दूसरे पक्ष पर रौब जमाने की कोशिश की। हालांकि कुछ ग्रामीणों के समझाने पर मामला शांत हो गया था। तमंचा लहराने का वीडियो शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद थाना पुलिस ने आरोपी युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/