फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut Rape Case: A young man have sexually assaulted on woman in Meerut and police did not action

सहेली ने देवर से कराया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, पीड़ित महिला रोते हुए बोली...

Fri, 15 Jan 2021 05:56 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 15 Jan 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
Meerut Rape Case: A young man have sexually assaulted on woman in Meerut and police did not action
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक महिला ने अपने देवर से दुष्कर्म कराया। इतना नहीं उसने अश्लील वीडियो भी बना ली है। अब महिला वीडियो वायरल करने की धमकी दे रही है।

विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित महिला ने गुरुवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। महिला ने गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। हालांकि इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पति से विवाद हो गया था। इसके बाद से महिला अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान उसने अपनी सहेली से बातचीत की तो उसने अपने देवर से दोस्ती करा दी। बताया गया कि एक साल पहले दोनों के बीच बातचीत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, ब्राह्मण समाज से होना चाहिए मुख्यमंत्री चेहरा


इसके बाद आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुला लिया। आरोपी युवक ने महिला को होटल में ले जाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने फिर से महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि विरोध करने पर उसने जान से मारने की कोशिश की। 

यह भी पढ़ें: पश्चिमी यूपी में छूटभैया बदमाशों का खौफ, हुए कई बड़े खुलासे, अफसरों ने चिह्नित किए 30 नए गैंग

पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसका गर्भपात भी करा दिया था। पीड़ित महिला ने परतापुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। वहीं पीड़ित महिला गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंची। एसएसपी कार्यालय में शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम राम अर्ज ने पीड़िता की पूरी बात सुनी। इस दौरान पीड़ित महिला रोते हुए बोली पुलिस ने शिकायत भी दर्ज नहीं की। एसपी क्राइम ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने का निर्देश दिया है।

एसपी क्राइम राम अर्ज का कहना है कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed