{"_id":"68aa12ce737eeb4e4008041b","slug":"a-tree-more-than-150-years-old-collapsed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-157010-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना पेड़ हुआ धराशाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेढ़ सौ साल से अधिक पुराना पेड़ हुआ धराशाई
Sun, 24 Aug 2025 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
नानौता में जमीन पर गिरा हुआ डेढ़ सौ साल पुराना पिलखन का पेड़।स्रोत नागरिक
नानौता। नगर के जामा मस्जिद चौक में आजादी का गवाह करीब डेढ़ सौ साल पुराना पिलखन का वृद्ध पेड़ अचानक से गिर गया। गनीमत रही कोई पेड़ की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
नानौता के मोहल्ला शेखजादगान स्थित जामा मस्जिद चौक पर डेढ़ सौ साल से भी अधिक पुराने पिलखन के तीन पेड़ हैं। शनिवार चार बजे इनमें से एक पेड़ अचानक से बीच सड़क पर गिर गया। चौक निवासी मजहर सिद्दीकी ने बताया कि नगर वासियों ने एक ऐतिहासिक धरोहर (पेड़) को खो दिया है। देश की आजादी के लिए इन्ही पेड़ों के नीचे बैठकर क्रांतिकारी अपनी बैठक किया करते थे।