फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A tree branch fell in a storm, a bike rider died

आंधी में गिरी पेड़ की शाखा, नीचे दबे बाइक सवार की मौत

Fri, 16 Apr 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
A tree branch fell in a storm, a bike rider died
गंगोह के नानौता मार्ग पर टूटा पड़ा पेड़ का टहना व जमा भीड़ - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। तेज हवा के कारण पेड़ की शाखा टूट कर गिरने से सड़क से गुजर रहे बाइक सवार दो युवक उसकी जद में आ गए। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे हायर सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम अचानक तेज हवा चल पड़ी। इससे नानौता मार्ग पर मुबारिकपुर गेट के पास खड़े पेड़ की बड़ी शाखा टूट कर नीचे गिर गई। इसी दौरान गंगोह से दो युवक सामान लेकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे जो पेड़ की शाखा की चपेट में आ गए। उसके नीचे दोनो युवक दब गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी समय एडीजी मेरठ जोन का काफिला उधर से गुजर रहा था। इस पर उन्होंने अपने साथ जा रहे पुलिस कर्मियों को युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शाखा हटवाई लेकिन तब तक एक युवक गांव बाल्लू निवासी अफसरुन की मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरे युवक हाजिक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भरती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed