फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A total of 28 complaints came in the public hearing camp

साहब, मैं पंप ऑपरेटर से सेवानिवृत्त हूं, अभी तक पेंशन नहीं मिली

Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
A total of 28 complaints came in the public hearing camp
नगर निगम में लोगो की समस्याये सुनती नगर आयुक्त गजल भारद्घाज - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। नगर आयुक्त साहब मेरा नाम राजीव है और मैं पंप ऑपरेटर पद से सेवानिवृत्त हूं। साहब, मुझे अभी तक पेंशन नहीं मिली है। कई चक्कर काट चुुुका हूं। मंगलवार को नगरायुक्त कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई शिविर में पहुंची 28 शिकायतों में से एक शिकायत यह भी रही। इस पर नगरायुक्त ने निदेशालय से संपर्क कर पेंशन तुरंत दिलाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने यह भी जानकारी मांगी कि कितने कर्मचारियों की पेंशन अभी नहीं बनी है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई शिविर में कुल 28 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। निगम के अधिकारियों के साथ ही नगर आयुक्त गजल भारद्वाज ने भी जन समस्याएं सुनीं। निस्तारित होने से रह गई शिकायतों के निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 28 शिकायतों मेें से चार सफाई से संबंधित, 13 निर्माण संबंधी, तीन अतिक्रमण संबंधी, दो संपत्ति संबंधी और शेष अन्य विभागों से जुड़ी रहीं। पंत एंक्लेव निवासी केतन सेठी ने मोहल्ले के एक प्लॉट पर गंदगी फैलाने की शिकायत की, जिसके बाद प्रवर्तन दल और सफाई निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर गंदगी फैलाने वाले ज्ञानचंद पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। पूर्व सभासद मोहर्रम अली पप्पू तथा अमन गुप्ता व देशपाल शर्मा ने कूड़ा उठान और सफाई न होने की शिकायतें कीं। गोविंद नगर निवासी नरेंद्र खोटियान ने पार्क के डस्टबिन से कूड़ा उठान न होने तथा पार्क के पेड़ों की छटाई कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया। नगरायुक्त गजल भारद्वाज ने प्लाटों में कूड़ा डालने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाने को कहा। पार्षद प्रतिनिधि ललित कटारियां ने पिंजौरा गांव के ग्रामीणों की ओर से शिकायत की कि तालाब पर अवैध निर्माण की शिकायत की। कुछ लोगों की शिकायत थी कि उनकी गलियों में बरसात में जलभराव से स्थिति बदतर हो जाती है। एक शिकायत थी कि जैन कॉलेज रोड पर एक स्वीट्स दुकानदार ने नाले के ऊपर कई मंजिला दुकान बना ली है, जिसके कारण नाले का निर्माण रुका हुआ है। नगरायुक्त ने निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि स्वीट्स दुकानदार को नोटिस दें कि या तो वह अपना निर्माण स्वयं तोड़ लें। अन्यथा निगम को तोड़ना पडे़गा। इसके अतिरिक्त पार्षद मोहर सिंह, हाजी नूर आलम, नौशाद व प्रदीप उपाध्याय आदि ने भी अपने अपने वार्डों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जनसुनवाई के दौरान अपर नगरायुक्त राजेश यादव, जन कल विभाग के महाप्रबंधक मनोज आर्य, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed