फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A teenager who went to take a bath in the river with his friends drowned

Saharanpur News: दोस्तों संग मसखरा नदी में नहाने गया किशोर डूबा

Fri, 26 Jul 2024 03:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
A teenager who went to take a bath in the river with his friends drowned
चिलकाना। दोस्तों संग मसखरा नदी में नहाने गया किशोर पानी के तेज बहाव में डूब गया। दोस्तों ने उसे डूबता देख शोर मचाया। ग्रामीणों और गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे गांव दुमझेडी निवासी शाहिब (15) पुत्र शहजाद अपने दो साथियों के साथ गांव बैंगनी के पास मसखरा नदी में नहाने के लिए गया था। तीनों साथी नदी में नहाने के लिए चले गए। नदी में तेज बहाव का पानी चल रहा था। शाहिब सबसे आगे था। अचानक वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबने लगा। उसके दोनों साथियों ने उसे डूबते देख शोर मचाया। कुछ ही देर में वह पानी की लहरों में गुम हो गया। खेतों में काम कर रहे लोग तथा उसके परिजन मौके पर पहुंचे। चिलकाना पुलिस की सूचना पर गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया। देर शाम तक गोताखोर नदी में शाहिब की तलाश कर रहे थे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा था। गांव दुमझेडी के पूर्व प्रधान डॉ. इरशाद ने बताया कि मसखरा नदी में एक महीने बाद तेज पानी आया है। अभी तक नदी सूखी पड़ी थी। पहली बार नदी में आए पानी के कारण आसपास के बच्चे नदी में नहाने चले गए थे। तेज बहाव के कारण यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed