फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A teacher was duped of Rs 12.20 lakh in the name of getting a transfer

Saharanpur News: ट्रांसफर कराने के नाम पर शिक्षक से 12.20 लाख रुपये ठगे

Sun, 14 Sep 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 14 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
A teacher was duped of Rs 12.20 lakh in the name of getting a transfer
सहारनपुर। पारस्पारिक अंतरजनपदीय स्थानांतरण के नाम पर शिक्षक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शिक्षक से ही 12.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। कोतवाली मंडी पुलिस ने एक वांछित आरोपी को उत्तराखंड के विकासनगर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

16 जून 2025 को देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी सहायक अध्यापक रोकिल किरण ने कोतवाली मंडी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि आरोपी अमित राठी ने अपने अन्य साथियों सरफराज मलिक, विपिन कुमार और सीमा के साथ मिलकर उनका ट्रांसफर सहारनपुर कराने का झांसा दिया। 12.20 लाख रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

ट्रांसफर न कराने पर आरोपी ने पीड़ित से दोबारा पांच लाख की मांग की और रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने सहायक अध्यापक अमित राठी को विकासनगर में गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बागपत के गांव सिकंदरपुर दोघट स्थित विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पीड़ित से ट्रांसफर कराने के बहाने 12.20 लाख रुपये लिए थे। यह रकम उसने अपने और अपने दोस्त के बैंक खातों में डलवाई। बाद में खर्च कर दी। आरोपी के बैंक खाते पर पहले ही पुलिस ने होल्ड लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed