फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A stain on the khaki uniform, 44 found guilty in the investigation, 68 policemen in the dock

Saharanpur News: आतंकी कनेक्शन के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर को पकड़ा

Sat, 08 Nov 2025 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 08 Nov 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
A stain on the khaki uniform, 44 found guilty in the investigation, 68 policemen in the dock
सहारनपुर। आतंकी कनेक्शन के मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. अदील अहमद को अंबाला रोड से गिरफ्तार किया है। उस पर श्रीनगर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने का आरोप है।
विज्ञापन

डॉ. अदील अहमद राठर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले का रहने वाला है। वह सहारनपुर में अंबाला रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में एमबीबीएस-एमडी जनरल मेडिसिन के रूप में तैनात था। कुछ दिन पहले श्रीनगर के कई इलाकों में जैश-ए-मोहम्मद के पोस्टर लगाए गए थे। इनमें आतंकी संगठन के समर्थन में बातें लिखी थीं। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कुछ दिन पहले पुलिस डॉक्टर के घर अनंतनाग पहुंची थी।
विज्ञापन

वहां से पता चला था कि वह सहारनपुर के एक निजी अस्पताल में तैनात है। बृहस्पतिवार देर रात जम्मू-कश्मीर सहारनपुर पहुंची। यहां एसएसपी से मिलकर कागजी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद थाना सदर बाजार, एसओजी को साथ भेजा। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में अंबाला रोड से डॉ. अदील अहमद को गिरफ्तार किया। आरोपी को थाना सदर बाजार में पेश किया गया, जहां से अदालत ने ट्रांजिट रिमांड पर जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस अपने साथ ले गई। -----
विज्ञापन
विज्ञापन




-- दो निजी अस्पतालों में किया था काम



डॉ. अदील एमबीबीएस-एमडी जनरल मेडिसिन है। वह यहां करीब एक साल से रह रहा था। उसने दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में कुछ माह ही काम किया था, लेकिन बीच में सैलरी को लेकर छोड़ दिया था। इसके बाद अंबाला रोड पर एक निजी अस्पताल में नौकरी की। यहां करीब छह महीने तक रहा। चार अक्तूबर को छुट्टी लेकर चला गया था। अस्पताल को शादी का कार्ड भी दिया था। पिछले महीने ही एक महिला डॉक्टर से निकाह हुआ था।




------

-- डॉ. अदील जम्मू-कश्मीर के एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। वहां की पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सहयोग मांगा। हमने थाना सदर बाजार और एसओजी टीम को साथ भेजा था। कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड मिली। इसके बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस उसे अपने साथ ले गई।
-व्योम बिंदल, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed