{"_id":"6873ef8952c2ae46c900924c","slug":"a-sleeping-man-was-bitten-by-a-snake-and-referred-in-critical-condition-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-153909-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सोते हुए युवक को सांप ने डसा गंभीर हालत में किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सोते हुए युवक को सांप ने डसा गंभीर हालत में किया गया रेफर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। नगर के मित्तरगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी मोनू पुत्र जनार्धन मित्तल शुक्रवार रात अपने कमरे में बेड पर सोते हुए सांप ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पास के एक गांव में ले गए, जहां पर युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई।
इसके बाद मोनू को सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सुधार न होने पर उसे हायर सेंटर भेजा गया है। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, मोनू के घर में सांप होने की सूचना मिलने पर कॉलोनीवासी एकत्रित हो गए। लोगों के बड़ी मुश्किल से पांच फीट लंबे सांप को पकड़ कर एक डब्बे में बंद कर दिया। काॅलोनी वासियों ने बताया कि सांप कोबरा प्रजाति का है।