फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A sharp attack on the opposition, the development of the whole society was the basis

विपक्ष पर तीखे प्रहार, सर्वसमाज का विकास रहा आधार

Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
A sharp attack on the opposition, the development of the whole society was the basis
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 36 मिनट के भाषण में सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर तीखे प्रहार किए। उन्होंने भाजपा सरकारों के विकास कार्य गिनवाने के साथ ही पूर्व की सरकारों की विफलताएं बताते हुए विपक्ष को घेरा।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने भाषण में उत्तर प्रदेश में हुए दंगों का जिक्र कर लोगों को विपक्षियों से सावधान किया। इसके साथ ही बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से दंगाइयों पर सरकार ने कड़ी कार्रवाई की। इसलिए दंगों की वजह से बदनाम हुआ प्रदेश अब विकास की राह पर दौड़ रहा है। डिप्टी सीएम पलायन के मुद्दे पर पूर्व की सपा सरकार पर हमलावर रहे। कहा कि प्रदेश में भय का माहौल था और लोग पलायन कर रहे थे। मगर, भाजपा सरकार आने के बाद पलायन करवाने वाले ही यहां से पलायन कर गए। उन्होंने प्रदेश में बनाए गए हाइवे, सड़कों के सुधार और कोरोना काल में किए कार्यों की जानकारी देकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाने के साथ मतदाताओं को साधा।
विज्ञापन

---------
खूब लगे मां शाकंभरी देवी व जय श्रीराम के नारे
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भावनात्मक रूप से भी जनपदवासियों से जुड़े। उन्होंने मां शाकंभरी देवी को प्रणाम करने के साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाए। डिप्टी सीएम ने कहा कि मां शाकंभरी देवी के आशीर्वाद से हमेशा संगठन को सफलता मिली है। बोले कि, इस बार भी मां के आशीर्वाद से प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
कृषि कानूनों पर साधी चुप्पी
कृषि कानूनों पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कुछ नहीं बोले, लेकिन किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का उन्होंने बखान किया।
---------
कार्यकर्ताओं को बढ़ाया मान, दिया जीत का मंत्र
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाने के साथ ही उन्हें जीत का मंत्र दिया। वह बोले कि प्रत्येक कार्यकर्ता डिप्टी सीएम है। अधिकारी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण कराए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक बूथ जीतने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed