फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A seven year old girl has been sexually assaulted by teacher of madrasa in Saharanpur

UP: मदरसा शिक्षक की हैवानियत, सात साल की मासूम के साथ की दरिंदगी, पिता ने लगाई कार्रवाई की गुहार

Thu, 23 Jun 2022 08:00 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 23 Jun 2022 08:00 PM IST
सार

यूपी के इस शहर में एक मदरसा शिक्षक ने हैवानियत की हदें पार कीं। शिक्षक पर सात साल की मासूम के साथ दरिंदगी करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
A seven year old girl has been sexually assaulted by teacher of madrasa in Saharanpur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

सहारनपुर में नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बा निवासी व्यक्ति ने मदरसे के शिक्षक पर उसकी सात वर्षीय बेटी के साथ दरिंदगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।

विज्ञापन


नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसा अध्यापक की हैवानियत का एक मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने मदरसे के अध्यापक पर उसकी मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नकुड़ कोतवाली में तहरीर दी है। पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी सात साल की बेटी कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे में पढ़ती है। 19 जून को उसकी बेटी मदरसे में पढ़ने गई थी। इस दौरान एक अध्यापक ने उसकी बच्ची के साथ दरिंदगी की। इतना ही नहीं आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बताया कि बच्ची ने अपने साथ घटित हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नकुड़ अरविंद पुंडीर ने बताया कि मासूम बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक हामिद जमीर विरुद्ध दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी शिक्षक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed