फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A Safe House will be established at Doon College, near the rest house adjacent to the stage.

Saharanpur News: मंच के पास विश्राम गृह, दून काॅलेज में बनेगा सेफ हाउस

Wed, 08 Apr 2026 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
A Safe House will be established at Doon College, near the rest house adjacent to the stage.
सहारनपुर जिले की सीमा में बने एक्सप्रेसवे से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : 1
बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के लिए 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों का काम रात दिन चल रहा है। मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए 15 हजार की क्षमता वाले मैदान को तैयार किया जा रहा है। मंच के पास जहां विश्राम गृह बनाया जा रहा है वहीं दून ग्रुप ऑफ काॅलेजज में सेफ हाउस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि गणेशपुर में एक्सप्रेसवे के एक तरफ तीन हेलीपैड प्रधानमंत्री और दूसरी तरफ तीन हेलीपैड मुख्यमंत्री तथा अन्य वीवीआईपी के लिए हेलीकाॅप्टर उतरने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। सत्तर हजार वर्ग फीट में इनका निर्माण कराया जा रहा है। एक हेलीपैड तैयार हो चुका है, जबकि दूसरे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इस हेलीपैड पर 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सुंदरपुर स्थित दून ग्रुप कॉलेज में सेफ हाउस तैयार किया गया है। इसके अलावा मनोहरपुर के पास सभा स्थल का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। इस सभा स्थल को करीब 15 हजार लोगों की क्षमता के लिए तैयार किया जा रहा है। दिल्ली से आई एक्सिस कम्युनिकेशन कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार मंच निर्माण में करीब चार दिन का समय लगेगा। मंच के पास ही विश्राम गृह भी तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मनीष बंसल प्रतिदिन गणेशपुर पहुंच कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पीएम के दौरे को वर्ल्ड क्लास बनाने के लिए एनएचएआई और लोनिवि के अधिकारी भी जुटे हैं। मार्गों की मरम्मत, डिवाइडर ठीक करने, दीवारों की पेंटिंग और सुंदरीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। पूरे रास्ते पर साफ सफाई कर उसे चकाचक किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर खुले अवैध कट भी बंद करने का काम शुरू कर दिया गया है।

आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्लान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल के पास करीब 200 बीघा भूमि पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जिससे आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed