फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A population of 25 thousand is facing drinking water crisis

Saharanpur News: पेयजल संकट से जूझ रही है 25 हजार की आबादी

Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
A population of 25 thousand is facing drinking water crisis
बेहट। संसारपुर-खिड़का भटकव्वा पेयजल परियोजना पांच दिन से बंद पड़ी है, जिससे इस परियोजना से जुड़े तीन गांवों की करीब 25 हजार की आबादी गंभीर पेयजल संकट से जूझ रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2009 में गांव संसारपुर में पेयजल परियोजना स्थापित की गई थी। इस परियोजना से संसारपुर के अलावा खिड़का भटकव्वा व खिड़का जुनारदार गांवों में पेयजल की आपूर्ति कराई जाती है। जल निगम की इस परियोजना का संचालन ग्राम पंचायत करती है। पांच दिन पहले परियोजना की विद्युत मोटर फुंक गई थी, जिससे परियोजना बंद पड़ी है और तीनों गांवों की लगभग 25 हजार की आबादी गंभीर पेयजल संकट का सामना कर रही है। ग्रामीण नजाकत खान, असलम, सलामत खान, भूरा, इनाम, एहसान, इनामुल्ला, डॉ. रिजवान आदि ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर जल निगम, ब्लॉक के अधिकारियों को वह लिखित और मौखिक रूप से अवगत करा चुके है, लेकिन परियोजना को ठीक करा कर आपूर्ति सुचारू नहीं की गई। तीनों गांव की करीब 70 प्रतिशत गरीब मजदूर तबका आबादी पेयजल के लिए इसी परियोजना पर निर्भर है, लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। महिला और बच्चों को मस्जिदों, मदरसों व अन्य दूर-दराज स्थित संसाधनों से बाल्टियों में पानी ढोना पड़ रहा है। परियोजना से जुड़े कनेक्शन धारक हर महीने 50 रुपये बिल भी अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, जल निगम के अवर अभियंता दुष्यंत कुमार का कहना है कि जानकारी मिली है। रविवार शाम तक मोटर ठीक कराकर आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed