फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A person sleeping outside the house was murdered by slitting his throat

Saharanpur News: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति की गला रेतकर हत्या

Wed, 19 Jun 2024 04:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Jun 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
A person sleeping outside the house was murdered by slitting his throat
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के खत्रीवाला में बॉबी पुत्र मामचंद (50) की सोमवार रात धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब वह घर के बाहर सो रहा था। सूचना मिलने पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी के साथ भी रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन

बॉबी मंडी समिति रोड पर एक आरा मशीन पर काम करता था। रोजाना की तरह वह काम से घर लौटा था। खाना खाकर घर के बाहर अपनी चारपाई बिछाई और सो गया। इसी दौरान रात के समय किसी ने धारदार हथियार से गला रेत दिया। मंगलवार तड़के करीब चार बजे परिजन बाहर निकले तो बॉबी का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। घटना का पता लगते ही वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, थाना कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के बेटे मनी ने बताया कि कुछ माह पहले मां का निधन हो गया था अब पिता की हत्या कर दी गई। उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। फिर किसने हत्या की इस बारे में कुछ पता नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन


- मृतक के घर पहुंचे सांसद
घटना का पता लगने के बाद सांसद इमरान मसूद भी मृतक के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। उन्होंने परिवार के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों से भी वार्ता कर जल्द आरोपियों का पता कर गिरफ्तारी के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
हत्याकांड के खुलासे को लेकर टीम गठित कर दी गई है। परिवार की किसी से कोई रंजिश भी नहीं है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कई लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
- अभिमन्यु मांगलिक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed