फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A pack of dogs dragged a child for 50 meters

Saharanpur News: कुत्तों के झुंड ने बच्चे को 50 मीटर तक घसीटा

Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
A pack of dogs dragged a child for 50 meters
मिर्जापुर में घूमता कुत्तों का झुंड। श्रोत ग्रामीण - फोटो : एक बाइक पर सवार पांच लोग।
मिर्जापुर/सहारनपुर। जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिर्जापुर गांव में नाना के घर आए नौ साल के वासित पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला। करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गए। शोर मचाने पर खेत में काम कर लोगों ने छुड़ाया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में आवारा कुत्ते पिछले एक साल में 40,977 लोगों को निशाना बना चुके हैं।
विज्ञापन

देहरादून के ढकरानी गांव निवासी वासित (नौ वर्षीय) पुत्र रियाजुल अपने नाना जुल्फान के घर आया है। बुधवार सुबह वह गांव के पास ही नहर पर नहाने के लिए गया था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला किया। ग्रामीणों का कहना है कि मिर्जापुर और पाडली गांव में आवारा कुत्तों का आतंक है, जो राहगीरों पर हमला करते।
विज्ञापन

किसी तरह बड़े तो डंडे या किसी अन्य तरीके से कुत्तों के हमले से बच जाते हैं, लेकिन बच्चे कुत्तों के आतंक से नहीं बच रहे। पाडली प्रधान मोहम्मद कामिल, फैसल, पूर्व प्रधान सोनू, मिर्जापुर निवासी पूर्व प्रधान उसमान, डॉ. मोहम्मद आरिफ, डॉ. हुसैन मलिक, अनुज सैन ने कहा कि कुत्तों को पकड़ने का अभियान सिर्फ कागजों में चल रहा है। कई बार उच्च अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed