फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A new picture of development will be seen if the investments get on the ground: Beniwal

सहारनपुर: निवेश धरातल पर उतरेंगे तो विकास की नई तस्वीर दिखाई देगीः बेनीवाल

Tue, 14 Feb 2023 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 14 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
A new picture of development will be seen if the investments get on the ground: Beniwal
भाजपा कार्यालय पर बैठक लेते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनीवाल
सहारनपुर। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में पश्चिमी उत्तर प्रदेश विकास की ओर बढ़ चला है। ताज़ा उदाहरण सहारनपुर जनपद में आए 30 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव हैं।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मोहित बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। सड़कों का जाल बिछा है। इसी की नतीजा है कि जिस सहारनपुर को टापू की तरह देखा जाता था। आज इस जनपद में करीब 30 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए हैं। पूरे देश के उद्योगपति आज प्रदेश में निवेश के लिए रुचि दिखा रहे हैं। यह निवेश शीघ्र ही जब धरातल पर उतरेंगे तो जनपद के विकास की एक नई तस्वीर दिखाई देगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शारदा नगर क्षेत्र की 50 वर्ष पुरानी जल निकासी समस्या का समाधान किया। यहां ड्रैनेज सिस्टम का काम तेजी से चल रहा है। मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय का निर्माण चल रहा है। शीघ्र ही शिक्षण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आहवान किया। कहा कि अधिक से अधिक जनता के बीच जाए और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में सभी को बताएं।
क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक राजीव गुम्बर, देवेंद्र निम, ज़िला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम, ज़िला प्रभारी डी के शर्मा, पूर्व सांसद राघवलखन, निवर्तमान महापौर संजीव वालिया, विजयेंद्र कश्यप, गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
28 फरवरी को सहारनपुर आएंगे जेपी नड्डा
सहारनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 28 फरवरी को सहारनपुर आएंगे, जो महानगर में दिल्ली रोड स्थित एक मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल और भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने दिल्ली रोड स्थित जनसभा स्थल का दौरा कार्यक्रम की रूपरेखा तैैयार की। राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा भविष्य में होने वाले नगर निकाय और अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर अहम माना जा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने बताया कि 28 फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जनसभा को संबोधित करेंगे और पदाधिकारियों की भी बैठक लेंगे। इस दौरान नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, महामंत्री किशोर शर्मा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, गौरव गर्ग, गौरव राणा, विपिन सलूजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed