{"_id":"62e0198c4c148e76544c419c","slug":"a-muslim-family-has-performed-jalabhishek-in-the-temple-in-deoband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoband: मुस्लिम परिवार ने किया जलाभिषेक, उत्तराखंड पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई दर्दभरी दास्तां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoband: मुस्लिम परिवार ने किया जलाभिषेक, उत्तराखंड पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, सुनाई दर्दभरी दास्तां
Tue, 26 Jul 2022 10:13 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 26 Jul 2022 10:13 PM IST
सार
देवबंद में एक मुस्लिम परिवार ने मंदिर में जलाभिषेक किया। उन्होंने अपनी दर्दभरी दास्तां सुनाते हुए उत्तराखंड़ पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम परिवार ने जलाभिषेक किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के थाना भगवानपुर क्षेत्र के रहने वाले मुस्लिम परिवार ने मंगलवार को देवबंद-मंगलौर मार्ग स्थित मानकी मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया। इस दौरान जल चढ़ाने वाले असलम और उसके परिवार के सदस्यों ने उत्तराखंड प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मानकी के श्री मंकेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के उपरांत भगवानपुर के सिकंदरपुर गांव निवासी असलम, हिना और उनकी बहन ने बताया कि उनकी आस्था थी कि वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर आएं। इस बार वह वहां चले भी गए, लेकिन उनकी आस्था अधूरी रही। क्योंकि ख्वाहिश थी कि वह उत्तराखंड में ही गंगाजल चढ़ाएं, लेकिन वहां प्रशासन ने कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें जल चढ़ाने से रोका। यही नहीं उनके वहां पहुंचने से लेकर वहां से निकलने तक पूरे समय वीडियोग्राफी तक की गई। जिसका उन्हें बेहद अफसोस है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: कांवड़ियों के हमले में मौत: छुट्टी लेकर आया था सेना का जवान, सिसौली में पसरा मातम, घरों में नहीं जले चूल्हे
विज्ञापन
इसी वजह से उन्होंने मानकी में महादेव को जलाभिषेक किया। जिससे वह बहुत खुश हैं। असलम का आरोप यह भी है कि उत्तराखंड पुलिस ने उन्हें धमकी तक दी कि अगर यहां जल चढ़ाया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा।