{"_id":"68d19e5298c3ac6c4207e286","slug":"a-motorcycle-collided-with-a-tree-by-the-roadside-resulting-in-the-death-of-a-young-man-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159203-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: सड़क किनारे पेड़ से टकराई बाइक, युवक की जान गई
Tue, 23 Sep 2025 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
बड़गांव। नानौता से घर लौट रहे बाइक सवार शराब ठेके के सेल्समैन बड़गांव निवासी संदीप कश्यप (35) की सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराने के बाद मौत हो गई।
संदीप कश्यप नानौता में शराब ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता था। रविवार रात वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे वह दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेसवे अंडरपास के समीप नानौता-बड़गांव मार्ग पर घायल अवस्था में पड़ा था। पास ही उसकी बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में नानौता अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है बाइक पेड़ से टकराई होगी। हेलमेट नहीं होने के कारण सिर में चोट लगने से मौत हो गई। यदि उसने हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। संदीप के दो बच्चे एक बेटा तथा एक बेटी है।