फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A meeting was organized with a youth from scheduled caste in the Panchayat and he was also made to touch his feet

Saharanpur News: पंचायत में अनुसूचित जाति के युवक से लगवाई बैठक, पैर भी पकड़वाए

Wed, 19 Jun 2024 04:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 19 Jun 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
A meeting was organized with a youth from scheduled caste in the Panchayat and he was also made to touch his feet
अनुसूचित जाति के युवक से उठक बैठक लगाने के मामले में कोतवाली पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ता। सं
देवबंद। गंगदासपुर (गुड़गंजपुर) गांव में मजदूरी के रुपये मांगने पर अनुसूचित जाति के एक युवक से पंचायत में उठक-बैठक लगवाने का मामला सामने आया है। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए युवक से पैर भी पकड़वाए और उसकी वीडियो भी बनाई गई। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को भीम आर्मी के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शौर्य आंबेडकर और कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित युवक की भाभी कोतवाली पहुंची। तहरीर में बताया कि उसका देवर मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व गांव में ही एक व्यक्ति के यहां उसने मजदूरी की थी। आरोप है कि सोमवार को मजदूरी के रुपये मांगे तो उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। रात के समय समझौते के नाम पर देवर और ससुर को जबरन एक मकान पर बुलाया गया। वहां उक्त व्यक्ति व अन्य लोगों ने भीड़ के सामने देवर से उठक-बैठक लगवाई और जातिसूचक शब्द कहे गए। उससे पैर पकड़वाते हुए माफी मंगवाई गई। इतना ही नहीं आरोपी ने उसकी वीडियो भी बनाई। पीड़ित ने सोशल मीडिया पर डाली गई वीडियो हटवाने की मांग की है।
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर आरोपी लाखन, कैलाश, सोमपाल, कप्तान, अनुज और योगेंद्र के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अशोक सिसोदिया, सीओ देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed