{"_id":"6a29c040c05748842802818d","slug":"a-man-had-made-a-separate-aadhaar-card-for-army-recruitment-and-one-for-police-recruitment-and-was-arrested-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-177307-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस भर्ती के लिए अलग, सेना भर्ती के लिए बनवा रखा था दूसरा आधार कार्ड, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस भर्ती के लिए अलग, सेना भर्ती के लिए बनवा रखा था दूसरा आधार कार्ड, गिरफ्तार
विज्ञापन
गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज से पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया आरोपी अभ्यर्थी, स्रोत पुलिस
- बागपत के चिरचिटा सिंघावली निवासी मुकेश को पुलिस ने पकड़ा
- गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में नौ जून को दूसरी पाली में दे रहा था परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा में गुरु नानक गर्ल्स इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी पकड़ा गया। आरोपी मुकेश ने पुलिस भर्ती के लिए अलग और सेना भर्ती के लिए अलग आधार कार्ड बनवा रखा था। आरोपी अभ्यर्थी बागपत जिले के गांव चिरचिटा सिंघावली का रहने वाला है।
आठ जून से जिले के 29 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही है। गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में दूसरी पाली की परीक्षा केंद्र प्रभारी पुलिस निरीक्षक यतेंद्र कुमार, केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्या बलविंदर कौर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार की मौजूदगी में चल रही थी। इस दौरान कार्यदायी संस्था से सूचना मिली कि अभ्यर्थी मुकेश कुमार पुत्र सत्यपाल के आधार कार्ड का विवरण संदिग्ध है।
परीक्षा समाप्त होने के बाद आरोपी को केंद्र पर ही रोक लिया गया। दोबारा बायोमैट्रिक सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान सामने आया कि अभ्यर्थी के पास दो अलग-अलग नामों से जुड़े आधार कार्ड हैं। एक आधार कार्ड में आरोपी का नाम मुकेश कुमार पुत्र सत्यपाल और जन्मतिथि 15 जुलाई 1997 दर्ज थी, जबकि दूसरे आधार कार्ड में प्रथमेश पुत्र सुनील टिकले तथा जन्मतिथि 5 अक्तूबर 2002 अंकित मिली।
विज्ञापन
बायोमैट्रिक मिलान और ई-केवाईसी सत्यापन में भी गड़बड़ी पाए जाने के बाद अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। कुतुबशेर पुलिस ने आरोपी पर भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी और फर्जी पहचान का उपयोग करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से आधार कार्ड, प्रवेश पत्र, पैन कार्ड, अभ्यर्थी प्रति और ई-केवाइसी स्क्रीनशाॅट की प्रतियां बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी मुकेश को जेल भेज दिया है।
- ग्वालियर में दे चुका है सेना भर्ती की परीक्षा
आरोपी मुकेश ने पूछताछ में बताया कि उसने ग्वालियर में 2022 में हुई भर्ती में भाग लिया था। उसने इसके लिए नया आधार कार्ड बनवाया। इसमें उसने अपना नाम प्रथमेश रखा। पुलिस अब उसके पुराने रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी पड़ताल कर रही है। आरोपी ने बताया कि उसका मुकेश नाम से बना आधार कार्ड असली है। पूछताछ में पता चला कि उम्र कम दिखाने के लिए यह सब किया था।
- वर्जन
पुुलिस भर्ती परीक्षा में दो आधार कार्ड के साथ अभ्यर्थी को पकड़ा गया है। आरोपी ने इससे पहले ग्वालियर में भी सेना भर्ती में भाग लिया था। जांच जारी है। - संतोष कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक