{"_id":"6a32f493726e6390d007a095","slug":"a-man-disguised-as-a-sadhu-swindled-a-gold-ring-from-a-couple-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-177738-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दंपती से सोने की अंगूठी ठग ले गया साधु वेशधारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दंपती से सोने की अंगूठी ठग ले गया साधु वेशधारी
Thu, 18 Jun 2026 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
नागल। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर साधु वेशधारी ने दंपती को बातों में उलझाकर सोने की अंगूठी ठग ली और चंपत हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास ठग को तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
सहारनपुर के मोहल्ला मटिया महल निवासी भव्य सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बुधवार दोपहर अपनी पत्नी संध्या गोयल के साथ यमुनानगर से गाजियाबाद जा रहे थे। जैनपुर फ्लाईओवर के समीप सड़क किनारे खड़े साधु के वेशधारी व्यक्ति ने उन्हें रुकने का इशारा किया। गाड़ी रोकने पर उसने पहले पानी मांगा, जिसके बाद उसने बातचीत के दौरान दंपती को अपनी बातों में उलझा लिया। आरोप है कि इसी दौरान उसने उसकी वह पत्नी के हाथ से सोने की अंगूठी उतरवा ली और कुछ ही देर में वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद दंपती को ठगी का एहसास हुआ। इस पर उन्होंने आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ देवबंद अभितेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।