फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A jaw pressed on children's talent

बच्चों की प्रतिभा पर दांतों तले अंगूली दबाई

Sat, 27 Feb 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
A jaw pressed on children's talent
सहारनपुर के गंगोह के प्रभाज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


बाइपास रोड स्थित प्रभा गार्डन में आहूत कार्यक्रम का शुभारंभ कैराना विधायक चौधरी नाहिद हसन, जिला पंचायत सदस्य सलीम अख्तर, संस्थाध्यक्ष बसंत मित्तल और युवा नेता सुरेशपाल राणा ने  किया। पारुल, हिमानी, वाणी, हिमांशी, पल्लवी और मानसी ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
विज्ञापन


इसके उपरांत वैष्णवी, गुरनूर, अवनी, अक्षी, अणिका, माधव, पूर्वी, शोभित, अरुणिमा, खुशबु, तन्वी, अविका, यशी, आरोही, मानसी, उपासना, नवनीत, ईशु, दीपांशु, निकुंज, अभिनव, जीविका, अलीना आदि छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रस्तुतियां दी। भगवान विष्णु के दशावतार और सोल्जर नृत्य को बेहद सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्वश्रेष्ठ छात्र के रूप में आरिब मोहम्मद, शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए हर्षित मित्तल, वेषभूषा के लिए खुशी सैनी को पुरस्कृत किया गया। बच्चों ने ताईक्वांडो का भी शानदार प्रदर्शन किया। आदर्श अध्यापक का पुरस्कार अश्वनी शर्मा, शिखा चौधरी, प्रियंका पांचाल, साक्षी चौधरी, बालेश देवी, नीलू शर्मा, प्रीति टांक को दिया गया।


प्रबंधक हितेष मित्तल और प्रधानाचार्या शालू चौधरी ने आभार जताया। संचालन अतुल भटनागर और ममता पांचाल ने किया। जिला पंचायत सदस्य अरविंद चौधरी, सभासद शुभम् अग्रवाल, हारुण चौधरी, चितरंजन शर्मा, अवनीश कुमार, रमेश थापा आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed