फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A huge fire broke out in a plastic grain factory, four vehicles brought it under control

Saharanpur News: प्लास्टिक दाना फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार गाड़ियों ने पाया काबू

Sun, 01 Jun 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
A huge fire broke out in a plastic grain factory, four vehicles brought it under control
पुवांरका। देहरादून रोड पर सड़क दूधली स्थित राजबाहा पटरी के औद्योगिक क्षेत्र में संचालित हो रही प्लास्टिक दाना फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने चार गाड़ियों से काफी जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 35 लाख रुपये के नुकसान का दावा है।
विज्ञापन

थाना जनकपुरी क्षेत्र के पाडली खुशहालपुर रजबहे पटरी पर चिलकाना अड्डे के रहने वाले अरविंद कुमार की शिवम पैकेजिंग नाम से प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है। शनिवार सुबह कर्मचारी फैक्टरी कर्मचारी थे। करीब छह बजे फैक्टरी की छत पर सो रहे कर्मचारी त्रिलोक ने धुआं उठता दिखाई दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अन्य कर्मचारियों को बताया और पहले आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब काम नहीं चला तो किसी कर्मचारी ने आग की जानकारी फैक्टरी मालिक को दी। देखते ही देखते धुआं आग में तब्दील हो गया और पूरी फैक्टरी को आग ने चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठने लगीं। दमकल विभाग को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मौके पर चार गाड़ियां पहुंची। आग बुझाने के लिए कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत की। करीब एक से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रताप सिंह ने फैक्टरी मालिक व कर्मचारी से बात की और आग लगने का कारण पूछा।
अब तक प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना आया है। मालिक अरविंद कुमार का कहना है कि फैक्टरी में स्क्रैप से प्लास्टिक दाना बनाया जाता है। आग से करीब 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


------
तीन दिन पहले कूलर के गोदाम में लगी थी आग
गर्मी बढ़ते ही आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। 28 मई को शहर कोतवाली क्षेत्र में एसएएम इंटर कॉलेज के सामने बेदी वाली गली में कूलरों के गोदाम में आग लग गई थी। इसमें पांच कर्मचारी घायल हुए थे। करीब 35 लाख रुपये के नुकसान का दावा किया गया था। इसमें भी आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed