फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A huge crowd of students gathered, the police administration had to struggle.

Saharanpur News: छात्रों का उमड़ा हुजूम, पुलिस प्रशासन को करनी पड़ी मशक्कत

Sun, 12 Oct 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A huge crowd of students gathered, the police administration had to struggle.
देवबंद दारुल उलूम में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी का फूल बरसाकर स्वागत करते म - फोटो : udhampur news
देवबंद। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलाना आमिर खान मुत्ताकी के दारुल उलूम दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था चौबंद की थी, लेकिन उनके संस्था परिसर में पहुंचते ही उनसे मिलने के लिए छात्रों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। एसएसपी आशीष तिवारी को स्वयं व्यवस्था संभालनी पड़ी।
विज्ञापन

मौलाना आमिर खान मुत्ताकी से मिलने की मदरसा छात्रों की चाहत ने उनके कार्यक्रम की व्यवस्था को प्रभावित किया। लाइब्रेरी पहुंचे विदेश मंत्री मुत्ताकी की एक झलक पाने को छात्र बेताब दिखाई दिए। छात्रों की इस मोहब्बत को देखकर मुत्ताकी गदगद जरूर हुए, लेकिन यह पुलिस प्रशासन के लिए परेशानी का सबब बन गई। लाइब्रेरी में उमड़ी छात्रों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए एसएसपी आशीष तिवारी ने खुद माइक संभाला और छात्रों को वहां से जाने के लिए कहते सुनाई दिए।
विज्ञापन

इस दौरान दारुल उलूम प्रशासन के लोग भी वहां पहुंच गए, जिन्होंने छात्रों पर सख्ती दिखाई, जिसके चलते छात्र वहां से हट सके। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के दारुल उलूम दौरे को लेकर खुफिया विभाग की इकाइयों के अधिकारी भी पूरी तरह चौकन्ना रहे। उनके दारुल उलूम में प्रवेश करने से लेकर वहां से जाने तक वह पल-पल की स्थिति पर नजर गड़ाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed