{"_id":"683b4f2e50806c2ff30cc0e7","slug":"a-history-sheeter-shot-his-uncle-who-was-grieving-over-his-sons-death-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-150781-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बेटे की मौत के गम में डूबे फूफा को हिस्ट्रीशीटर ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बेटे की मौत के गम में डूबे फूफा को हिस्ट्रीशीटर ने मारी गोली
Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
देवबंद के लखनौती में फायरिंग की घटना के बाद घायल संजय त्यागी के घर के बाहर तैनात पुलिस। संवाद
देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के लखनौती गांव निवासी किसान संजय त्यागी समेत पूरा परिवार दो दिन पूर्व हुई जवान बेटे की मौत के गम में डूबा था। इसी दौरान रिश्ते के भतीजे ने साथियों के साथ मिलकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें संजय गोली लगने से घायल हो गए, जबकि मारपीट के दौरान उनकी पत्नी का हाथ टूट गया, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिश्ते में संजय त्यागी आरोपी अचिन के फूफा लगते हैं। लखनौती गांव निवासी संजय त्यागी किसान हैं। उनके बेटे प्रांजुल त्यागी की दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिवार में गम का माहौल था। शनिवार दोपहर संजय त्यागी के खेड़ी आसा निवासी साले का बेटा अचिन साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली गलौज करते हुए फायरिंग करनी शुरू कर दी।
इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तभी एक गोली संजय त्यागी की जांघ में लगने से वह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी संगीता (51) भी मारपीट में घायल हो गईं। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। तभी एक गोली संजय त्यागी की जांघ में लगने से वह घायल हो गए, जबकि उनकी पत्नी संगीता (51) भी मारपीट में घायल हो गईं। फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन