{"_id":"6883cfc900f2032a5900ead4","slug":"a-high-speed-truck-broke-the-railway-gate-trains-were-removed-with-the-help-of-slide-boom-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-154870-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक तोड़ा, स्लाइड बूम की मदद से निकाली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे फाटक तोड़ा, स्लाइड बूम की मदद से निकाली ट्रेनें
Sat, 26 Jul 2025 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे स्थित रेलवे फाटक पर शुक्रवार सुबह तेज गति से आ रहा ट्रक रेलवे फाटक पर बूंब को तोड़कर भाग खड़ा हुआ। इसके बाद आधा दर्जन ट्रेनों को वैकल्पिक व्यवस्था स्लाइड बूम की सहायता से फाटक से निकाला गया।
स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सूचना पर रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन से टेक्नीशियन नीरज कुमार, मोहित, अरुण कुमार की टीम ने करीब दस घंटे की मशक्कत के बाद फाटक को ठीक किया। फाटक टूटने से रेलवे कर्मचारियों ने दिल्ली वाया शामली, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली छह ट्रेनों को वैकल्पिक व्यवस्था स्लाइड बूंब की सहायता से निकाला गया। रामपुर मनिहारान रेलवे स्टेशन के टेक्नीशियन नीरज कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे गेट को ठीक करा दिया गया था। आरपीएफ टपरी इंचार्ज गोविंद कुमार का कहना है कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
रामपुर मनिहारान। दिल्ली हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज रामपुर मनिहारान रेलवे फाटक से जान जोखिम में डाल कर ट्रक चालक फाटक से गुजर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर के समय रेलवे फाटक से एक ट्रक गुजरा जिसके ऊपर मशीन रखी थी। उसकी ऊंचाई इतनी थी कि ओ एच लाइन से कुछ ही दूरी पर थी। सब कुछ जानने के बाद भी ट्रक चालक जान जोखिम में डाल कर चल रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ऐसे ट्रकों पर कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।