फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A grand wedding procession of Lord Ram was taken out with bands.

Saharanpur News: बैंडबाजों के साथ निकाली गई श्रीराम की भव्य बरात

Sun, 21 Sep 2025 10:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 21 Sep 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
A grand wedding procession of Lord Ram was taken out with bands.
देवबंद में श्री विष्णु कलां मंडल की ओर से निकाली गई श्री राम बारात में शामिल राम लक्ष्मण की भव्
सरसावा/ नानौता/ चिलकाना/ नागल/ खेड़ा अफगान/ तीतरों। जिले के देहात में रामलीला कमेटियों द्वारा धूमधाम से श्रीराम की बरात बैंडबाजों के साथ निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ श्रीराम बरात का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

सरसावा में अंबाला रोड स्थित वीर सेवा मंदिर से भगवान श्री राम की बरात निकाली गई। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बरात नरेश विहार स्थित पालिका चेयरपर्सन कोमल पंवार के आवास पहुंची। वहां जनकपुरी का निर्माण किया गया था। चेयरपर्सन पति राजू पंवार ने श्री राम का स्वागत करते हुए आरती उतारी। जैसे ही श्रद्धालुओं की मौजूदगी में सीता जी ने भगवान श्री राम के गले में वरमाला डाली। जनकपुरी सियावर रामचंद्र के जयकारों से गूंज उठी। नरेश चंद जैन, रमेश सुखीजा, देशबंधु शर्मा, अशोक धीमान, पवन टांक, रामपाल गुप्ता, राजेश चावला, राकेश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

नानौता में श्रीराम बरात का शुभारंभ भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रक्षा नामदेव और विवेक नामदेव ने किया। श्रीराम बरात का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया गया। श्रीराम बरात में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, अयोध्या नरेश दशरथ, विश्वामित्र आदि रथों पर विराजमान रहे। इस दौरान गीता राणा, महासंरक्षक योगेश चंद्र गुप्ता, मुकेश पाराशर, रोबिन जैन, वीरेंद्र नामदेव, कैलाश गुप्ता, अरविंद गर्ग, मनोज रुहेला, रमेशचंद गुप्ता, विनीत गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिलकाना में राम बरात सुल्तानपुर के कंकरों वाले मंदिर से शुरू होकर मोहल्ला सरवर वाला, मोहल्ला मोहल्ला कोठी वाला होती हुई सुल्तानपुर के चारजो वाले मंदिर में पहुंची। मंदिर प्रांगण में भगवान श्री राम के गले में सीता जी ने वरमाला डाली।

नागल में राम बरात रामलीला भवन से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान सुशील कुमार शांति, महेंद्र सिंह नोसरान, अवनीश कुमार, रजनीश नोसरान, कपिल डाबर आदि मौजूद रहे। खेड़ा अफगान में राम बरात शिव मंदिर से शुरू होकर मुख्य बाजार से होते हुए शिव मंदिर पर ही पहुंची। तीतरों में बिहार गवर्नर के सलाहकार रहे वीएस गिरी रेड्डी ने राम बरात का शुभारंभ किया। जगह जगह पुष्प वर्षा से राम बरात का स्वागत किया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed