{"_id":"68f143722307243b4e0b99ef","slug":"a-garbage-truck-overturned-in-the-shivalik-hills-causing-traffic-jams-for-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161085-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ियों में पलटा कूड़े से भरा ट्रक, घंटों लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ियों में पलटा कूड़े से भरा ट्रक, घंटों लगा रहा जाम
विज्ञापन
छुटमलपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच लोहे के पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह खराब खड़े ट्रक की बगल में कूड़े से भरा ट्रक पलटने से जाम लग गया। काफी मशक्कत के बाद खराब ट्रक को तो वहां से हटवा दिया गया, लेकिन कूड़े का ट्रक पड़ा होने के कारण दोपहर बाद तक वाहन रेंग-रेंगकर निकलते रहे। इसके बाद में एलिवेटेड रोड खोल कर वाहनों को निकाला गया।
देहरादून से कूड़े के ट्रक भर कर हरिद्वार के भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी में जाते हैं। सुबह करीब छह बजे कूड़े से भरा ट्रक लाल पुल के पास खराब खड़े कंटेनर के ठीक बगल मेें पलट गया। इससे सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। कुछ वाहन चालकों ने काफी मशक्कत के बाद खराब खड़े कंटेनर को धक्का लगा कर वहां से हटवाया। इसके बाद सड़क पर वनवे रास्ता बन सका। एक तरफ के वाहनों को रोक कर दूसरी तरफ के वाहनों को निकाला गया। दोपहर बाद तक यही स्थिति रही। इसके चलते शिवालिक पहाड़ियों में दस किमी तक लंबा जाम लगा रहा। स्कूल-काॅलेज और आफिस जाने वाले विलंब से अपने स्थानों तक पहुंचे।
देहरादून के एक इंजीनियरिंग काॅलेज में पढ़ रहे अवि कांबोज, कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय महासचिव मुजतबा, साॅफ्टेवयर इंजीनियर प्रभात कुमार आदि ने बताया कि यह कूड़े के ट्रक ओवरलोड होकर चलते हैं। एक माह में कई बार यह पहाड़ियों के बीच दून हाईवे पर पलट चुके हैं। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। इनका कहना है कि एलिवेटेड रोड भी तैयार हो चुकी है, जिसे एक माह तक खोल कर भी रखा गया है। अब फिर से इसे बंद कर दिया है। उन्होंने एलिवेटेड रोड को वाहनों के लिए स्थाई तौर पर खोलने की मांग की है ताकि आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।