{"_id":"6acfe54b5aa239b224051d35","slug":"a-fresh-search-will-be-conducted-for-276-lakh-voters-3018-blos-will-go-door-to-door-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-185896-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अब फिर से तलाशे जाएंगे 2.76 लाख वोटर, 3018 बीएलओ जाएंगे घर-घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अब फिर से तलाशे जाएंगे 2.76 लाख वोटर, 3018 बीएलओ जाएंगे घर-घर
Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के बाद दस अप्रैल को मतदाता सूची जारी की गई थी। इसके तहत जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर 23.65 लाख वोटर पंजीकृत थे। अब भारत चुनाव आयोग के निर्देशों पर एक बार फिर से उन वोटरों का सत्यापन किया जाएगा। जिनके नाम तहत हटाए गए। सात विधानसभा सीटों पर ऐसे 2.76 लाख मतदाता हैं।
जिले में सात बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, देहात, देवबंद, रामपुर मनिहारान और गंगोह विधानसभा सीट हैं। इन सीटों पर एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 27 अक्तूबर 2025 को मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख थी। अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
इसके बाद छह जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। जिन मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुई। उन्हें नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर सुनवाई के बाद दस अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। अब भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर से 27 अक्तूबर 2025 और दस अप्रैल 2026 को जारी मतदाता सूची के बीच हटाए गए मतदाताओं के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा-- -मतदाता (27-10-2025)-- -मतदाता (10-04-2026)
बेहट-- -- -- -- -- -- -3,80,003-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -3,46,507
नकुड़-- -- -- -- -- -- 3,63,104-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -3,35,049
नगर-- -- -- -- -- -- -- 4,61,014-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 3,87,301
देहात-- -- -- -- -- -- -- -- -3,78,167-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 3,39,033
देवबंद-- -- -- -- -- -- -- -- -3,49,474-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -3,15,217
रामपुर मनिहारान-- -- -3,21,167-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -2,99,035
गंगोह-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- 3,89,746-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -3,43,674
17 और 24 अक्तूबर को चलेगा विशेष अभियान
उप जिला निर्वाचन अधिकारी लवी त्रिपाठी ने बताया कि मतदाता सूची में छूटे एवं युवा मतदाताओं को सूची में शामिल करने के लिए 17 अक्तूबर और 24 अक्तूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिले की सातों विधानसभाओं के सभी पोलिंग बूथ पर अभियान चलाया जाएगा। बूथ लेवल अधिकारी सुबह दस से शाम चार बजे तक मतदेय स्थलों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।
नए मतदाता अपना नाम शामिल कराने के लिए फार्म छह भर सकते हैं। उन्हें अपने साथ पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, जन्म तिथि एवं निवास प्रमाण पत्र पत्र से संबंधित अभिलेखों की स्व प्रमाणित छायाप्रतियां, परिवार के किसी सदस्य का मतदाता पहचान पत्र साथ लाना होगा। आवेदन ऑनलाइन भी किया जा सकता है। इसके साथ ही बीएलओ घर-घर जाकर भी मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं।
विज्ञापन
जिले में सात बेहट, नकुड़, सहारनपुर नगर, देहात, देवबंद, रामपुर मनिहारान और गंगोह विधानसभा सीट हैं। इन सीटों पर एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने से पहले 27 अक्तूबर 2025 को मतदाताओं की संख्या 26.42 लाख थी। अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृतक वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
विज्ञापन
इसके बाद छह जनवरी 2026 को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की गई। जिन मतदाताओं की मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से नहीं हुई। उन्हें नोटिस जारी किए गए। नोटिस पर सुनवाई के बाद दस अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी की गई थी। अब भारत निर्वाचन आयोग ने एक बार फिर से 27 अक्तूबर 2025 और दस अप्रैल 2026 को जारी मतदाता सूची के बीच हटाए गए मतदाताओं के सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा
बेहट
नकुड़
नगर
देहात
देवबंद
रामपुर मनिहारान
गंगोह