{"_id":"66ec754b9e2d56b988002554","slug":"a-four-year-old-child-was-mauled-to-death-by-a-pack-of-dogs-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-131849-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे को नोचकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कुत्तों के झुंड ने चार साल के बच्चे को नोचकर मार डाला
Fri, 20 Sep 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
मृतक बच्चे विशांत का फाइल फोटो
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर के मजरा काजीपुर में कुत्तों के झुंड ने चार साल विशांत पुत्र विनय को नोचकर मार डाला। विशांत परिवार में इकलौता पुत्र था।
मजरा काजीपुरा निवासी विनय अपनी पत्नी सपना के साथ बुधवार की देर शाम खेत में काम कर रहा था। उन्होंने खेत में सब्जी लगा रखी है। चार वर्षीय बेटे विशांत को भी साथ ले गए थे। पति-पत्नी खेत में काम करने लगे। इसी समय खेलते-खेलते बच्चा उनसे अलग हो गया। तभी पांच से छह कुत्तों का झुंड खेत में आया। कुत्तों का झुंड बच्चे को खींचकर दूसरे खेत में ले गया। जहां पर बच्चे को बुरी तरह से नोच डाला। जब तब बच्चे ने दम नहीं तोड़ा तब तक कुत्ते उसे नोचते रहे।
बच्चे की चीख सुनकर विनय और सपना दौड़ पड़े। लेकिन तब तक कुत्ते उनके बच्चे को मार चुके थे। पता लगते ही गांव से लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे। विनय का विशांत इकलौता बेटा था। अब दो बेटी हैं, जिनमें एक दिव्यांग है। विनय मजदूरी कर परिवार को चला रहा है।
विज्ञापन
- खेतों में जाने से डर रहे लोग
जिस तरह आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्चे को शिकार बनाया है, उससे लोगों में दहशत का माहौल है। शाम के समय खेतों में जाने से डर रहे हैं। प्रधान राजेश, मेघराज, रामपाल, डॉ. शमीम, अतर सिंह, सहीराम, परमाल आदि ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है, ताकि दोबारा इस तरह की घटना न हो सके।