फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A flood of faith swelled in the Shiva temples, Har Har Mahadev echoed

Saharanpur News: शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव की रही गूंज

Sat, 03 Aug 2024 03:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
A flood of faith swelled in the Shiva temples, Har Har Mahadev echoed
सहारनपुर। शिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर भोले बाबा का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और पंचामृत से स्नान कराया। कांवड़ियों ने शुभ मुहूर्त में जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव के जयकारों की गूंज रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राचीन सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में प्रात:काल से ही श्रद्धालु पहुंचना शुरू हो गए। श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने के साथ मिठाई, बेलपत्र, धतूरा, फूल, दूध, दही, घी, शक्कर और गन्ने का रस शिवलिंग पर चढ़ाया। इसी तरह श्री बागेश्वर महादेव, श्री पातालेश्वर महादेव, श्री पाठेश्वर महादेव, श्री शिवधाम में रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान अंगूरी देवी गुप्ता, अनिल गुप्ता, अचला गुप्ता, सुभाष, राम राजीव, लक्ष्य सिंघल, राजीव गुप्ता व अंशुल मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री बालाजी धाम, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, गोटेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायण पूरी मंदिर में भगवान शंकर की आराधना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। राधा विहार स्थित श्री औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रुद्रीपाठ के स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने भोले बाबा का जलाभिषेक कर पंचामृत से स्नान कराया गया। इस दौरान मेहरचंद जैन, राजेंद्र धीमान अश्विनी कंबोज, सागर गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कांवड़ियों ने शुभ मुहूर्त में 3:26 बजे से किया जलाभिषेक, डाक कांवड़ की रही धूम
शिवालयों में कांवड़ियों ने शुभ मुहूर्त में दोपहर 3:26 बजे जलाभिषेक किया। कांवड़ियों में भारी उत्साह नजर आया। कांवड़ियों ने भोले बाबा के जयकारे लगाए। इसके साथ ही मनोकामना पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की। कांवड़ियों के लिए जल चढ़ाने के लिए शिवालयों में विशेष व्यवस्था रही।

---
कड़ी रही सुरक्षा, कैमरों से भी निगरानी
जिले भर में शिवालयों में पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। शिवालयों और मंदिरों के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed