फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A five-member team of the army came to repair the oxygen plant

ऑक्सीजन प्लांट ठीक करने आई सेना की पांच सदस्यीय टीम

Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
A five-member team of the army came to repair the oxygen plant
सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में बंद पड़ा ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट जल्द ठीक होगा। प्लांट को चालू करने के लिए रविवार को मेरठ से सेना की पांच सदस्यीय टीम पहुंच गई। पहले दिन टीम ने प्लांट को चेक किया है, साथ ही प्राचार्य के साथ चर्चा की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार त्रिवेदी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में पहले से ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट है, जो काफी दिन से बंद पड़ा है। चूंकि अब कोरोना की वजह से मरीज अधिक बढ़ गए हैं और ऑक्सीजन की अधिक से अधिक जरूरत है। ऐसे में प्लांट को पुन: शुरू किया जाना है। इसके लिए मेरठ से सेना के पांच सदस्यों की टीम रविवार को कॉलेज पहुंची है। टीम ने पहले दिन प्लांट का मुआयना किया है, जिसमें प्लांट के बंद होने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की गई है। प्राचार्य ने बताया कि प्लांट को खोलकर उसकी खामियों को दूर किया जाएगा। इस कार्य में दो से तीन दिन भी लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में ऑक्सीजन की फिलहाल कमी नहीं है। प्रशासन के प्रयास से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मगर ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट के ठीक होने के बाद ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी और व्यवस्था में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed