{"_id":"69adc3c93951f9d0ce01a954","slug":"a-fight-broke-out-between-the-in-laws-and-the-maternal-family-leaving-three-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-170883-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मायके और ससुरालियों के बीच चले लाठी-डंडे, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मायके और ससुरालियों के बीच चले लाठी-डंडे, तीन घायल
विज्ञापन
चिलकाना में हुई मारपीट का घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। गांव गाठेड़ा में विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच चल रही घरेलू पंचायत के दौरान विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष में ससुराल पक्ष का एक तथा मायके पक्ष के दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया।।
रविवार दोपहर बाद गांव गाठेड़ा में विवाहिता के मायके पक्ष के लोग पंचायत के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें मायके पक्ष से अब्दुल मालिक निवासी रायवाला, सहारनपुर तथा नईम निवासी भाऊपुर घायल हो गए। वहीं ससुराल पक्ष से असलम निवासी गाठेड़ा घायल हुआ है।
मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि उनकी बेटी की शादी गांव गाठेड़ा में हुई थी। ससुराल वाले उसे शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे। इसी संबंध में बात करने के लिए वे गांव पहुंचे थे, तभी ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। ससुराल पक्ष का कहना है कि मायके पक्ष के लोग काफी संख्या में गांव में पहुंचे थे और उन्होंने ही उनके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं आई है। घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।