फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A fight broke out between shopkeepers in Punjabi Market, injuring two people, including a woman.

Saharanpur News: पंजाबी मार्केट के दुकानदारों में मारपीट, महिला सहित दो घायल

Sat, 27 Sep 2025 08:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:41 PM IST
विज्ञापन
A fight broke out between shopkeepers in Punjabi Market, injuring two people, including a woman.
छुटमलपुर। पंजाबी मार्केट में बृहस्पतिवार देर शाम दो पड़ोसी दुकानदारों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक महिला सहित दो लोगों को चोट आई है। एक पक्ष पर दुकान में तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हरीश सेठ ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह अपनी पत्नी पूजा और बेटे सक्षम के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान मोनू डाबर, पारस डाबर, राजकुमार डाबर निवासी पंजाबी काॅलोनी और सोनु सुखीजा निवासी सहारनपुर उसकी दुकान पर पहुंचे। जब तक वह कुछ समझ पाते आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। पत्नी पूजा के सिर में राड से वार किया, जिसमें उसे काफी चोट आई है। आरोपियों ने दुकान के सामान में तोड़ फोड़ भी की है। शोर मचने पर लोगों को आता देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के मोहित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह पंजाबी मार्केट में अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान हरीश सेठ, सक्षम और पूजा उसकी दुकान पर आए। उन्होंने उसकी बहन के बारे में उल्टी सीधी बातें कीं जब उन्होंने इसका विराेध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हाे गई है। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed